मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक खूबसूरत शहर है। मनाली शिमला के बाद तो मनाली का नाम आना ही इसकी खूबसूरती है, क्योंकि हनीमून के लिए ये एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर मौसम सही हो और यहां का रोहतांग पास घूमने को मिल जाए तो आपके हनीमून के लिए इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। बर्फीली चोटियाँ,मौसम,हरी-भरी पहाड़ियां, मॉल रोड और सड़क किनारे निकलती नदी इसकी खूबसूरती को पूरा करती है और फिर आपके Manali HoneyMoon को भी।
रोहतांग पास – Rohtang Pass : रोहतांग पास या रोहतांग दर्रा एक ऊँचा पहाड़ी दर्रा जो लाहौल और स्पीति घाटियों से बना है, मनाली को लेह से जोड़ता है। ये 3978 मीटर की ऊँचाई पर बसा रोहतांग पास मनाली में दर्शनीय सबसे प्रमुख स्थान है। जैसे जैसे आप मनाली से रोहतांग पास की तरफ ऊंचाई पर जाएंगे, आस पास बर्फ से ढकी पहाड़ियां आपको रोमांचित कर देगी, Snow Adventure के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और बाइकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
मौसम की स्थिति के आधार पर रोहतांग दर्रा मई से नवंबर तक खुला रहता है।
सोलंग घाटी – Solang Valley : आप मनाली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह सोच रहे है तो सोलंग वैली बेस्ट है सोलंग वैली मनाली से 13 किलोमीटर स्थित है। अगर आपको स्नोफॉल देखना पसंद है तो यहाँ ज़रूर आये यहा बर्फ से ढके पहाड़ , ग्लेशियर है। सोलंग वैली एड्रेनालाईन के शौकीनों के लिए स्वर्ग है पैराग्लाइडिंग और ज़ोरबिंग से लेकर स्कीइंग का मजा ले सकते है।
हिडिम्बा देवी – Hidimba Devi Temple : हिडिम्बा देवी मंदिर यह प्राचीन मंदिर मनाली के पास हिडिम्बा पहाड़ी पर है यह मंदिर देवी हिडिम्बा भीम की पत्नी को समर्पित है मंदिर एकअच्छा दर्शनीय स्थल है यह प्राचीन लकड़ी का बना मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना एवं भारतीय संस्कृति का अच्छा उद्धारण है।
कसोल – Kasol : हिमाचल की पार्वती घाटी में स्थित कसोल एक छोटा सा गांव है, कसोल सुंदरता, प्राकृतिक और सुखद मौसम के लिए जाना जाता है कसोल जाना माना पर्यटन स्थल है कसोल की खूबसूरत घटिया, नदी किनारे कैम्पिंग, ट्रेकिंग, बर्फ से ढके पहाड़ शौकीनों के लिए स्वर्ग है।
मनु मंदिर – Manu Temple : शानदार पहाड़ियों और ब्यास नदी के तट पर स्थित, मनु मंदिर ऋषि मनु को समर्पित है, जिन्हें मानव जाति का निर्माता माना जाता है। मंदिर के सामने विशाल झरना इस भव्य मंदिर की सुंदरता और भव्यता को बढ़ाता है। मनु मंदिर आपको प्रकृति के करीब ले जाता है।
जोगिनी झरना – Jogni Waterfall : चारों ओर ऊंचे बर्फ से ढका जोगिनी झरना एक प्राचीन स्थान है, यह गांव की देवी जोगिनी शक्ति का स्थान है, जोगिनी झरना की एक धारा नीचे कुल्लू घाटी में ब्यास नदी में मिलती है जोगिनी झरना वशिष्ठ गांव से लगभग 3 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद आता है। जोगिनी झरना 150 फीट की ऊँचाई से गिरता है।